Home Business मई की शुरुआत में महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये...

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा, 5 किलो सिलेंडर भी हुआ महंगा

01 May 2026 Fact Recorder

National Desk:  मई महीने के पहले ही दिन आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। खासतौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा।

इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद छोटे उपभोक्ताओं के लिए भी गैस महंगी हो गई है।

नई दरें लागू होने के बाद कारोबारियों की लागत बढ़ना तय है, जिसका असर आने वाले दिनों में आम जनता पर भी पड़ सकता है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस की कीमतों में यह उछाल लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला साबित होगा।