Home Chandigarh चंडीगढ़ में सड़क धंसने का बढ़ा खतरा, 70 साल पुरानी पाइपलाइन बनी...

चंडीगढ़ में सड़क धंसने का बढ़ा खतरा, 70 साल पुरानी पाइपलाइन बनी वजह; निगम के पास जांच का उपकरण नहीं

August 20,2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk :  चंडीगढ़ में दो दिन की भारी बारिश के बाद कई जगह सड़कें धंसने लगी हैं। इसके पीछे शहर के नीचे बिछी करीब 70 साल पुरानी सीवर और स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइनों को बड़ी वजह माना जा रहा है।

बारिश का पानी पाइपलाइनों के आसपास जमीन में रिसने से मिट्टी कमजोर हो रही है। पाइपलाइन टूटने या लीकेज होने पर सड़क के नीचे की जमीन खोखली हो जाती है और अचानक सड़क धंसने का खतरा बढ़ जाता है।

सेक्टर 28, सेक्टर 6, सेक्टर 26 और सचिवालय के पास समेत कई जगह सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। सेक्टर 28 में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि सड़क के नीचे जमीन खोखली होने का पहले से पता लगाने के लिए नगर निगम के पास जरूरी जांच उपकरण नहीं हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, शहर की कई ब्रिक लाइनें करीब 70 साल पुरानी होकर अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर के अनुसार, पुरानी ब्रिक सीवर लाइनों को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ रुपये के टेंडर अलॉट किए गए हैं। कमजोर लाइनों की जांच कर वहां PVC पाइपलाइन डालने की योजना है।