August 20,2026 Fact Recorder
National Desk: उत्तराखंड के मसूरी में भारी बारिश के बीच डिमटा बैंड के पास NH-707A का बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
सड़क टूटने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है। सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचने की अपील की है। NH-707A के अधिकारियों के मुताबिक, मौके का निरीक्षण कर सड़क को जल्द बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।













