Home Hindi Horoscope Today: 30 नवंबर 2025 का सटीक दैनिक राशिफल

Horoscope Today: 30 नवंबर 2025 का सटीक दैनिक राशिफल

Horoscope Today: 30 नवंबर 2025 का सटीक दैनिक राशिफल

30 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk : मेष (Aries)
दिन की शुरुआत मनमुटाव या तनाव ला सकती है। पुरानी गलतियों को सुधारने की सोच रह सकती है पर परिस्थितियाँ साथ नहीं देंगी। कमाई के लिए लिए गए जोखिम लाभ देंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव, शाम तक वातावरण सुधरेगा। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा बन सकती है।

वृषभ (Taurus)
आज आराम और भोग-विलास की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। विपरीत लिंग से बातचीत में सावधानी रखें, वरना अपमान की स्थिति बन सकती है। काम से उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। सहकर्मियों पर शक न करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
मन में क्रोध और बेचैनी बनी रह सकती है। दिनचर्या धीमी रहेगी और काम में देरी होगी। उतार-चढ़ाव वाला दिन, कभी लाभ, कभी निराशा। मन से निर्णय लेंगे तो लाभ होगा। शाम को अच्छा भोजन मिल सकता है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

कर्क (Cancer)
भावनाओं पर नियंत्रण का अभाव रहेगा। संतान को लेकर तनाव संभव है। कार्यस्थल पर व्यवहार पसंद किया जाएगा पर लाभ कम होगा। शाम तक मेहनत फल देगी और धन प्राप्ति होगी। भाइयों के अलावा किसी से अपेक्षा न रखें।

सिंह (Leo)
दोपहर तक व्यर्थ भागदौड़, उसके बाद लाभ मिलने की संभावना। ऑफिस में लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। शाम को किसी बड़े काम में सफलता मानसिक राहत देगी।

कन्या (Virgo)
अतीत की निराशाएँ आपको हतोत्साहित कर सकती हैं। दिन आगे बढ़ने पर उलझनें बढ़ेंगी। पुराने संपर्क से सहायता मिल सकती है। व्यापारियों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी पर धीरे-धीरे धन लाभ होगा।

तुला (Libra)
सुबह आलस्य रहेगा, काम में मन नहीं लगेगा। किसी परिचित को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। माता से किसी इच्छा को लेकर बहस संभव। यात्रा का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज स्वार्थ की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अपने काम निकालने में परिवार की मदद लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य साथ देगा और धन मिलेगा, पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में छाती या सांस की समस्या हो सकती है।

धनु (Sagittarius)
कुछ लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। दोपहर तक गैर-जरूरी कामों में समय खराब होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धन अपेक्षा से कम आएगा और कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।

मकर (Capricorn)
आज कल से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न होंगे पर सहकर्मी ईर्ष्या करेंगे। कमाई का धन किसी जरूरी कार्य में खर्च होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदार यात्रा का आग्रह कर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)
सुबह से दोपहर तक अड़चनें आएँगी—कभी पैसे की, कभी परिस्थितियों की। प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे। आज नए निवेश या खरीददारी से बचें। दांपत्य जीवन में विवाद संभव। यात्रा में चोट का भय है, सावधानी रखें।

मीन (Pisces)
स्वास्थ्य में सुधार रहेगा पर लापरवाही न करें। परिवार में पैतृक विवाद शाम तक शांत होने लगेंगे। व्यापारिक वादा पूरा न होने से चिंता होगी। जरूरत पड़ने पर परिवार से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। पेट या सर्दी संबंधी दिक्कत हो सकती है। यात्रा टालें।