Home Hindi Horoscope Today 17 September 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 September 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 September 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

17 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

Rashifal Desk:  मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए दिन मानसिक तनाव और उलझनें बढ़ाने वाला रह सकता है। वाणी में संयम रखें, तभी रिश्तों को संभाल पाएंगे। नौकरी में सावधानी रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, लेकिन बच्चों से खुशी मिलेगी। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा। कुछ नया सीखने और करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में शाम को लाभ के अवसर मिलेंगे और विस्तार की योजना सफल होगी। लव लाइफ में ग्रहों का सहयोग रहेगा।

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज बुध-सूर्य की युति शुभ फल देगी। बीमार जातकों का स्वास्थ्य सुधरेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। यात्रा योग बन सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क (Cancer)
आज कर्क राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। पारिवारिक संबंध सुदृढ़ होंगे, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। वाणी की कुशलता का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी और दोस्त से सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। विद्यार्थी भविष्य से जुड़ी अच्छी खबर पा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन उज्जवल रहेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। वाणी और व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। लव लाइफ में रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देगा। भाग्य का साथ मिलेगा, पर मानसिक तनाव भी रह सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। व्यापार में वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने में भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए दिन करियर और कामकाज में लाभकारी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में तालमेल रहेगा। कार्यक्षेत्र में महिला मित्र से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है।

धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों को दिन लाभकारी रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। व्यवसाय में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत पर ध्यान दें। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य कार्य करेंगे।

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कामकाज में अनुकूलता मिलेगी। उपहार प्राप्ति के योग हैं। किसी अपरिचित से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। प्रयासों से रुके काम पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्य में समय से पहले निकलें।

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सफलताओं से भरा रहेगा। कारोबार में साख का लाभ मिलेगा। लोन संबंधी प्रयास सफल होंगे। शुभ कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक लाभ मिलेगा। परिवार में असमंजस रह सकता है। संतान संबंधी चिंता रहेगी।

मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को काम पर ध्यान देना होगा। अटके काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति या पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता संभव है। ससुराल पक्ष से तालमेल रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।