Home Education यूपी में हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: 209 पदों पर वैकेंसी, 19 जून...

यूपी में हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026: 209 पदों पर वैकेंसी, 19 जून से आवेदन शुरू

20 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:   उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश गृह सुरक्षा विभाग में कुल 209 पद भरे जाएंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 16 जुलाई तय की गई है।

कितनी हैं वैकेंसी?

  • सामान्य (UR): 88 पद
  • ओबीसी: 57 पद
  • एससी: 39 पद
  • एसटी: 5 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 20 पद

योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास पीईटी (PET) स्कोर कार्ड होना जरूरी है और वह इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना चाहिए।
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये देने होंगे।

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। नियुक्ति लखनऊ स्थित होमगार्ड मुख्यालय में की जाएगी।