Home Hindi हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 10 जून 2026 Fact Recorder

Haryana Desk: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा।  यह कदम उनके एक बयान को लेकर हुए विवाद और नर्सिंग स्टाफ के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है। विवादित बयान के बाद नर्सों ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी और पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

नर्सिंग फेडरेशन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने आखिरकार इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे के बाद रेनू भाटिया ने कहा कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगी और आगे भी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।