हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर वित्त मंत्री सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इसमें सबसे ज्यादा घोषणाएं गुरुग्राम तो सबसे कम रोहतक और फतेहाबाद के लिए की गईं। गुरुग्राम में 16 तो रोहतक और फतेहाबाद में सिर्फ 4-4 घोषणाएं ही की गईं।
।
गुरुग्राम में हेलीपोर्ट बनाने और ट्रेनिंग केंद्र के लिए 10 सिंगल इंजन व 2 डबल इंजन ट्रेनिंग जहाज खरीदने जैसे अहम घोषणाएं शामिल हैं।
वहीं खरखौदा IMT में EV पार्क और वर्करों के लिए हर मुख्य इंडस्ट्री एरिया में आवास के साथ-साथ ESI अस्पताल बनाना जाएगा। वहीं किसानों को साधने के लिए अंबाला, यमुनानगर व हिसार में उत्कृष्टता केंद्र स्थापना, रेवाड़ी के मनेठी में यार्ड निर्माण, यमुनानगर में गोदाम, कुरूक्षेत्र में तेल मिल, गुरुग्राम में फूल मंडी, सिरसा और भिवानी में झींगा एकीकृत एक्वा पार्क स्थापना की घोषणाएं हुई हैं।
हालांकि रोहतक के लिए कोई खास घोषणाएं बजट में शामिल नहीं हैं। MDU में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर व अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक ही शामिल है।
पढ़िए, बजट में किस जिले को क्या मिला है।

































