10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: अवनीत ने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह कभी मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं, तो कभी अपने माता-पिता के साथ मुस्कुराती नजर आईं।
10 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: अवनीत ने इंस्टाग्राम पर मंदिर दर्शन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह कभी मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं, तो कभी अपने माता-पिता के साथ मुस्कुराती नजर आईं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा –
“हर हर महादेव। आज अपने परिवार के साथ बहुत ही खूबसूरत दिन बिताया। हृदय कृतज्ञता से भर गया। हमेशा हमें आशीर्वाद देने के लिए भोलेनाथ का धन्यवाद।”
त्र्यंबकेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है और यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यही वह स्थान है जहां गंगा नदी ने गोदावरी के रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया था। यह स्थान भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश — तीनों देवताओं के एक साथ प्रकट होने के कारण विशेष महत्व रखता है।
अवनीत कौर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी और अब वह बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में नजर आई थीं, जो 1 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके साथ शांतनु माहेश्वरी और खा नगन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया था, जबकि इसमें राज बब्बर, फरीदा जलाल और गुलशन ग्रोवर जैसे वरिष्ठ कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
अवनीत की यह आध्यात्मिक यात्रा उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके पोस्ट पर जमकर “हर हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए कमेंट कर रहे हैं।
