01 May 2026 Fact Recorder
Education Desk: Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। करीब 15 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड रिजल्ट तैयार करने के अंतिम चरण में है।
माना जा रहा है कि रिजल्ट मई 2026 के पहले से तीसरे हफ्ते के बीच जारी किए जा सकते हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, सबसे पहले HSC साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित हो सकता है, इसके बाद जनरल स्ट्रीम और फिर SSC (10वीं) का परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपनी सीट नंबर की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक:
- सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- ‘SSC Result 2026’ या ‘HSC Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
- अपनी सीट नंबर दर्ज करें और सबमिट करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें
ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा छात्र SMS, व्हाट्सएप और DigiLocker के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में ये विकल्प काफी उपयोगी रहेंगे।
व्हाट्सएप से रिजल्ट कैसे देखें:
- 6357300971 नंबर सेव करें
- अपना 6 अंकों का सीट नंबर मैसेज करें
- कुछ ही समय में रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा
SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका:
- SSC (10वीं): SSC <सीट नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
- HSC (12वीं):
- साइंस: GJ12S <सीट नंबर> भेजें 58888111 पर
- जनरल: GJ12G <सीट नंबर> भेजें 58888111 पर
ध्यान रखें कि ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्रों को कुछ दिनों बाद अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। यदि मार्कशीट में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है।













