05 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार (05 फरवरी) को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई थी, लेकिन अब इसका असर उल्टा पड़ता दिख रहा है।
आज एक ही दिन में चांदी के भाव में करीब ₹25,000 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोना भी सस्ता हुआ है और इसके दाम प्रति 10 ग्राम लगभग ₹3,100 टूट गए हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सर्राफा बाजार पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है।
हालांकि जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल के आधार पर दामों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।













