Home Hindi Delhi Police Action: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार,...

Delhi Police Action: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर

05 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की शिकायत के आधार पर दर्ज दो एफआईआर के बाद की गई है। मामला निजी विश्वविद्यालय के संचालन में कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद क्राइम ब्रांच ने इस केस में कार्रवाई तेज की। जावद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी पहले ही जांच शुरू कर चुका है। जांच एजेंसियां अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक गतिविधियों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।