August 27,2026 Fact Recorder
National Desk: नेपाल में बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। तेज बारिश के बाद नदियों और नालों में पानी का बहाव बढ़ गया, जिसके बीच कई पुल सैलाब की चपेट में आकर बहते नजर आए।
पुलों के तेज बहाव में बहने का यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया। प्रकृति के रौद्र रूप को देखकर लोग सहम गए हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित इलाकों में प्रशासन और राहत एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।












