Home Punjabi Fazilka Abohar Woman Killed Tractor Trolley Accident | Update News | फाजिल्का...

Fazilka Abohar Woman Killed Tractor Trolley Accident | Update News | फाजिल्का में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत: सड़क पार कर रही थी, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, सिर में लगे 18 टांके – Abohar News

फाजिल्का के अबोहर में बुधवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से घायल हो गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

जानकारी के अनुसार बहाववाला गांव की 55 वर्षीय कर्मजीत कौर की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। घटना शाम के समय की है। कर्मजीत कौर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उनके सिर में 18 टांके लगाए गए। लेकिन करीब 20 मिनट के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना बहाववाला पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। थाना बहाववाला के प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं।