Home Haryana फरीदाबाद में बहन का साथ देना युवक को पड़ा भारी: भाई को...

फरीदाबाद में बहन का साथ देना युवक को पड़ा भारी: भाई को कुछ लोगो ने जमकर पीटा, पानी को लेकर हुआ विवाद,5 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। – Faridabad News

हरियाणा में फरीदाबाद के गांव अनंगपुर में एक युवक को अपनी बहन के साथ हुई अभद्रता का विरोध करना भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर डाली। पुलिस ने इस मामले में 5 दिन बाद मामला दर्ज किया है, लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई

पानी का पाइप लगाने पर झगड़ा

सूरजकुंड थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अनंगपुर निवासी दिनेश ने बताया कि 31 मार्च को उसकी बहन रवीना पास में लगे सरकारी ट्यूबैल पर पानी का पाईप लगाने गई थी। गांव के ही सतीश ने उसकी बहन का रास्ता रोक लिया और पानी का पाईप नही लगाने दिया। सतीश ने उसकी बहन रवीना को थप्पड़ मार दिया।

थाना सूरजकुंड फरीदाबाद

थाना सूरजकुंड फरीदाबाद

मौके पर पहुंचे भाई को पीटा

दिनेश ने बताया कि शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा और सतीश को समझाने लगा। लेकिन सतीश ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हमारे साथ मारपीट कर डाली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने दोनों भाई-बहन का निजी अस्पताल में इलाज भर्ती कराया।

5 दिन बाद मामला दर्ज

सूरजकुंड थाना पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर 5 दिन बाद सतीश, मनीश, अंकित , बलेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।