![]()
फरीदाबाद में विधायक धनेश अदलखा बैठक करते हुए।
फरीदाबाद जिले के बड़खल विधानसभा क्षेत्र में मानसून की तैयारियों को लेकर विधायक धनेश अदलखा ने आज एक महत्वपूर्ण बैठक की। हरियाणा टूरिज्म के गोल्फ क्लब में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद, नगर निगम, बिजली विभाग और FMDA के अधिकारी मौजूद थे। विधायक ने
।
पेड़ों की छंटाई का कार्य जल्द पूरा करें
उन्होंने बिजली विभाग को पेड़ों की छंटाई का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह कार्य बिजली की लाइनों में पेड़ों की टहनियों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक है। नगर निगम को नालियों और नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सकेगा। सीवर की नियमित सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अवैध वॉशिंग स्टेशनों पर कार्रवाई के आदेश
विधायक ने शहर में चल रहे अवैध कार वॉशिंग स्टेशनों पर भी कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने 30 जून तक सभी अवैध कार वॉशिंग स्टेशनों को बंद करने का लक्ष्य रखा है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में पानी, बिजली, सीवर और जलभराव समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।
मल्टी स्पेशियलिटी पार्किंग बनाने की योजना
एक नंबर हनुमान मंदिर के पास के सरकारी स्कूल में व मल्टी स्पेशियलिटी पार्किंग बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, उसे जो भी इनकम होगी, वह सरकारी स्कूल को दे दी जाएगी। वहीं तिकोना पार्क में भी उनके पास लगभग एक एकड़ जमीन है। जिस पर वह पार्किंग बनाने का विचार कर रहे हैं।












