6 June 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: शुक्रवार रात करीब 10 बजे पंजाब के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर समेत कई जिलों के लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए लोगों में घबराहट का माहौल रहा, हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भूकंप की तीव्रता और इसके केंद्र को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।













