Home Hindi दिल्ली मर्डर केस: ऑटो, CCTV और इंस्टाग्राम से पकड़ा गया आरोपी, पोस्टमार्टम...

दिल्ली मर्डर केस: ऑटो, CCTV और इंस्टाग्राम से पकड़ा गया आरोपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले खौफनाक राज

चंडीगढ़, 23 अप्रैल  2026 Fact Recorder

National Desk:  दक्षिण दिल्ली के Amar Colony इलाके में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की ह*त्या ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में Delhi Police ने आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपना सिम कार्ड बंद कर दिया और एक होटल में जाकर छिप गया। इसके बावजूद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया। आरोपी पहले एक पार्क में छिपा रहा और फिर ऑटो लेकर द्वारका पहुंचा। पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची, जिसने आरोपी की पहचान कर होटल का सुराग दिया। इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि सिम बंद होने के बावजूद आरोपी होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल कर Instagram पर अपने रिश्तेदार से संपर्क में था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से घर के आसपास रेकी कर रहा था। जैसे ही पीड़िता के माता-पिता घर से बाहर गए, वह अंदर घुस गया। उसने युवती से लॉकर की चाबी मांगी, लेकिन मना करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में भी उसने युवती को घसीटा और लॉकर खोलने की कोशिश की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती की मौ*त गला घोंटने से हुई। शरीर पर संघर्ष के कई निशान मिले हैं, जो दर्शाते हैं कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। चेहरे पर गंभीर चोटें और नाक की हड्डी टूटने की भी पुष्टि हुई है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उस पर करीब 7 लाख रुपये का कर्ज था। इसी वजह से उसने लूट की साजिश रची। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने पहले उसकी आर्थिक मदद भी की थी, लेकिन नौकरी छूटने के बाद वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम देने पहुंचा।

फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी हुई है।