Home Himachal Dead body of missing chief engineer found in Himachal | हिमाचल में...

Dead body of missing chief engineer found in Himachal | हिमाचल में लापता चीफ इंजीनियर की डेडबॉडी मिली: भाखड़ा बांध से बरामद, 10 मार्च से लापता थे विमल नेगी, पावर कॉरपोरेशन में थे सेवारत – Bilaspur (Himachal) News

लापता चल रहे चीफ इंजीनियर विमल नेगी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भाखड़ा बांध में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यह 9 दिन से लापता चल रहे विमल नेगी का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और विमल नेगी के परिजनों को शि

.

सूचना के अनुसार, आज सुबह के वक्त मछवारों ने पुलिस को सूचना दी कि बांध में डेडबॉडी जैसी चीज नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और फिर परिजनों को सौंपा जाएगा।

10 मार्च से लापता हैं विमल नेगी

विमल नेगी बीते 10 मार्च से लापता हैं और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनियर है। वह बीते 10 मार्च को शिमला से टैक्सी लेकर बिलासपुर गए थे। यहां से प्राइवेट टैक्सी को वापस भेज दिया गया था।

विमल नेगी के लापता होने के बाद उनका पूरा परिवार परेशान था। इस दौरान उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और पुलिस प्रशासन से कई बार विमल नेगी को ढूंढने की गुहार लगाई। तब मुख्यमंत्री ने विमल नेगी को जल्द खोजने का भरोसा दिया था। आज विधानसभा में भी विमल नेगी के लापता होने का मामला गूंजा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि विमल नेगी 10 मार्च को घर से आम दिनों की तरह ऑफिस के लिए निकले। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। इसके बाद से वह लापता रहे। आखिरी बार उन्हें बिलासपुर जिला में ट्रेस किया गया है, जहां वह सीसीटीवी कैमरे में नजर आए।

परिजनों ने राजस्व मंत्री जगत नेगी से मुलाकात कर शंका जताई कि उन पर किसी काम का दबाव था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।