Home Haryana हरियाणा NHM कर्मियों का DA बढ़ा, आदेश जारी

हरियाणा NHM कर्मियों का DA बढ़ा, आदेश जारी

हरियाणा NHM कर्मियों का DA बढ़ा, आदेश जारी

18 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा NHM कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी, आदेश जारी                                  हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यह फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है और इसका लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा।

एनएचएम हरियाणा के मिशन निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से DA 230% से बढ़कर 239% होगा। इसके बाद 1 जुलाई 2024 से यह 246% और 1 जनवरी 2025 से 252% हो जाएगा। यह राहत विशेष रूप से उन कर्मचारियों को मिलेगी जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी या इसी तरह के मामलों में याचिकाकर्ता हैं।

सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में कोर्ट आदेश पलटता है, तो कर्मचारियों को दी गई राशि वापस करनी होगी। इस फैसले से लगभग 14,000 NHM कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी संगठनों ने हाई कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे लंबे संघर्ष का परिणाम बताया है।