Home Breaking महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

26 Feb 2025: Fact Recorder
Maha Shivratri 2025: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिरों के बाहर महादेव के भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर रामेश्वरम तक मंदिरों की खूबसूरती देखने लायक है। यहां करें देश के नामचीन ज्योतिर्लिंगों के लाइव दर्शन।

देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्त मंदिरों के बाहर आधी रात से खड़े हैं, ताकि महादेव के दर्शन कर सकें। उज्जैन महाकाल के पट मंगलवार रात 2:30 बजे खोले गए थे और सुबह 4:30 बजे मंगला आरती की गई। झारखंड के देवघर में भी आज 2 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं, वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी चारों पहर की आरती की जाएगी और साथ में झांकी भी चलती रहेगी। गुजरात का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भी आज सुबह 4 बजे से खुला और अगले 42 घंटों तक भक्तों के लिए खुला रहेगा इनके अलावा देश के अन्य बड़े मंदिरों तथा ज्योतिर्लिंगों में भी महाशिवरात्रि के लिए भव्य आयोजन किए गए हैं।