Home Hindi CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल पहुंचे मुलाकात को

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल पहुंचे मुलाकात को

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल पहुंचे मुलाकात को

04 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। फिलहाल उनका इलाज चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर ही किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें कौन-सी समस्या हुई है। बताया जा रहा है कि सीएम मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे और पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच आज उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे और सीएम आवास पर भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पंजाब आप प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को यात्रा और कार्यक्रमों से परहेज़ करने की सलाह दी है, इसलिए अब अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गए हैं।

बताया जा रहा है कि बदलते मौसम की वजह से सीएम मान की तबीयत बिगड़ी है और उन्हें वायरल संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी कई बार उनकी तबीयत अचानक खराब हो चुकी है। एक बार उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, वहीं दिल्ली दौरे के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ और बाद में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत को लेकर अब दोबारा चिंता बढ़ गई है।