2027 में फिर बनेगी ‘आपकी सरकार’, पंजाब की जनता का फैसला साफ़ होने का दावा

September 11,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ‘आप’ की ओर से दावा किया गया है कि पंजाब की जनता का रुझान एक बार फिर उनकी सरकार के पक्ष में है और 2027 में पार्टी को दोबारा बहुमत मिलेगा।

दावे के मुताबिक, प्रदेश के लोग अब अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और पंजाब के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। पार्टी का कहना है कि जनता के समर्थन और विश्वास के आधार पर किसी सर्वे की जरूरत नहीं है। नेताओं ने भरोसा जताया कि 2027 में पंजाब की जनता एक बार फिर ‘आपकी सरकार’ को अपना समर्थन देगी।