शिमला 28 मई, 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों, विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय को, ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने मंगल कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार समाज को सद्भाव, एकता और आपसी सौहार्द का सन्देश देता है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।













