Home Himachal मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त...

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

संख्याः 917/2025

शिमला 04 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार रात मंडी ज़िला के जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना के दो घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।