Chardham Yatra 2025 अब तक 15.33 लाख लाख पंजीकरण उप -गुजरात से तीर्थयात्री हताश हैं – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

चारधाम यात्रा में आने के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश व गुजरात के तीर्थयात्री बेताब हैं। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण में महाराष्ट्र पहले स्थान पर हैं। यहां से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि दूसरे स्थान उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है। 20 मार्च से 9 अप्रैल तक यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 15.33 लाख पहुंच गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो

चारधाम यात्रा में आने के लिए पूरे देश में खासा उत्साह है। पंजीकरण के आंकड़े इसकी तसदीक कर रहे हैं। यात्रा के लिए महाराष्ट्र से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 1.84 लाख, आंध्र प्रदेश से 1.67 लाख, गुजरात से 1.40 लाख, मध्य प्रदेश से 1.44 लाख, राजस्थान से एक लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा असम, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडू, ओडिसा समेत अन्य राज्यों से यात्रियों ने चारधाम आने के लिए पंजीकरण कराया है।

Kedarnath Heli Service: पहले ही दिन पूरे महीने की बुकिंग फुल, 23150 यात्रियों की ही बुक हो पाई टिकट