Home Himachal Chandigarh PU Masoom Sharma Show Fight One Death Aditya Thakur Police Update...

Chandigarh PU Masoom Sharma Show Fight One Death Aditya Thakur Police Update | हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में छात्र की हत्या: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में स्टेज के पीछे चाकू मारा; हिमाचल का रहने वाला था – Chandigarh News

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में शो करते मासूम शर्मा।

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई।

.

मरने वाला छात्र आदित्य ठाकुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की शुरूआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को PU में मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इसी दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान 4 छात्र घायल हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल आदित्य ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में दाखिल घायल स्टूडेंट।

अस्पताल में दाखिल घायल स्टूडेंट।

दोपहर से ही पहुंचने लगे थे युवा, शाम को शो हुआ शुक्रवार रात PU में मासूम शर्मा का शो था। इसे देखने के लिए दोपहर से ही स्टूडेंट और दूसरे लोग पहुंचने लगे थे। मासूम शर्मा शाम 6 बजे पीयू पहुंचे। जहां उन्होंने ‘जितने भी बैठे मेरे गेल्या गाड़ी में’, ‘ये संत महात्मा कोन्या’, ‘ये चंबल के डाकू से’ जैसे गाने गाए, तो स्टूडेंट्स शोर मचाते हुए नाचते रहे।

झड़प में मरने वाले युवक आदित्य ठाकुर की फाइल फोटो।

झड़प में मरने वाले युवक आदित्य ठाकुर की फाइल फोटो।

लाउडस्पीकर बजने से नहीं सुनी आवाज जब मासूम शर्मा स्टेज पर शो कर रहे थे तो इस दौरान लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी। इसी दौरान स्टेज के पीछे झगड़ा शुरू हो गया। लाउडस्पीकर की आवाज और स्टूडेंट्स के शोर में झगड़े की आवाज सुनाई नहीं दी। जब जख्मी आदित्य ठाकुर जमीन पर गिरा। तब जाकर वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स चिल्लाने लगे। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पीयू में मासूम के शो में नाचते स्टूडेंट्स।

पीयू में मासूम के शो में नाचते स्टूडेंट्स।

ABVP अध्यक्ष बोले- बाहरी लोग कैसे दाखिल हुए

वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP के प्रेजिडेंट परविंदर सिंह नेगी ने कहा कि वे इस मामले में धरना देंगे। PU में पुलिस और यूनिवर्सिटी की भी सिक्योरिटी होती है। शो के दौरान भी यूनिवर्सिटी के सभी गेट पर और अंदर भी पुलिस फोर्स तैनात थी। फिर भी झगड़ा हुआ और एक स्टूडेंट की मौत हो गई।

पीयू के स्टेज में गाना गाते मासूम शर्मा।

पीयू के स्टेज में गाना गाते मासूम शर्मा।

गन कल्चर के गाने बैन से सुर्खियों में सिंगर मासूम शर्मा हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने बैन होने की वजह से सुर्खियों में हैं। मासूम शर्मा के अब तक 7 गाने बैन किए जा चुके हैं। इसके अलावा अमित रोहतकिया, अंकित बालियान और नरेंद्र भगाना का भी एक-एक गाना बैन किया गया था। गाने बैन होने पर मासूम शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया आई थी। मासूम शर्मा ने न केवल इसके लिए CM नायब सैनी के OSD गजेंद्र फोगाट को जिम्मेदार ठहराया बल्कि CM सैनी से मुलाकात भी की थी। इसके बाद यह मामला कल विधानसभा में भी उठा। जिसमें मंत्री अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी ने CM से दखल देने की मांग की थी।