Home Hindi कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गोपाल गौशाला, ऋषि कॉलोनी का किया...

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गोपाल गौशाला, ऋषि कॉलोनी का किया दौरा, समिति सदस्यों से की मुलाकात

30 July 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पटियाला की ऋषि कॉलोनी स्थित गोपाल गौशाला में आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों से मुलाकात कर गौशाला की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया और गौशाला से जुड़ी आवश्यकताओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।