Home Haryana Bhiwani Cyclothon Yatra started for Drugs Free Haryana | भिवानी पहुंची साइक्लोथॉन...

Bhiwani Cyclothon Yatra started for Drugs Free Haryana | भिवानी पहुंची साइक्लोथॉन यात्रा: डीसी व एमएलए ने किया स्वागत, ड्रग्स फ्री हरियाणा को लेकर सीएम सैनी ने की थी शुरू – Bhiwani News

साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत करते हुए

हिसार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई साइक्लोथॉन यात्रा शनिवार को भिवानी पहुंचे। जिले के गांव रतेरा में पहुंचने पर विधायक कपूर वाल्मीकि व डीसी महावीर कौशिक ने उसका स्वागत किया। ड्रग्स फ्री हरियाणा की थीम को लेकर यह यात्रा निकाली जा रह

विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि हमें युवा वर्ग को ड्रग्स के साथ अन्य प्रकार के नशे से बचाना है। युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का सही रास्ते पर होना जरूरी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन यात्रा को रवाना किया है। जो पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अपना संदेश देगी।

साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए विधायक कपूर वाल्मीकि

साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए विधायक कपूर वाल्मीकि

हमें नशे को जड़मूल से समाप्त करना है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बवानीखेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री रोकने के लिए भी युवाओं की टीम बनाकर अभियान चलाया गया था, जो बहुत ही प्रभावशाली रहा था। बवानीखेड़ा हल्के में ड्रग्स की बिक्री ना होने देने के लिए भी युवाओं के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा।

युवा खेल में ले भाग डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संदेश देना है कि हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाना है। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में भाग जरूर लेना चाहिए। इससे आगे बढ़ने की भावना प्रबल होती है। युवावस्था ही सही दिशा में जाने का समय होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर नजर जरूर रखें। कुछ समय अपने बच्चों के लिए अवश्य निकालें।

साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान शपथ दिलाते हुए

साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान शपथ दिलाते हुए

समाज और देश की उन्नति के लिए युवा वर्ग का सही दिशा में होना जरूरी है। युवावस्था भटकाव का दौर होता है, ऐसे में इस दौरान बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। नशे की लत से ही चोरी की आदत भी लग जाती है। नशे से शरीर खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पड़ोस व परिवार में नशा न फैलने दें।