Home Sports BCCI Champions Trophy 2025 Cash Prize 2025 Update | Players Coaching |...

BCCI Champions Trophy 2025 Cash Prize 2025 Update | Players Coaching | चैंपियंस ट्रॉफी टीम को मिलेगा 58 करोड़ कैश प्राइज: BCCI ने किया ऐलान; भारत ने न्यूजीलैंड को हरा कर 12 साल बाद खिताब जीता

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार जीता। - Dainik Bhaskar

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार जीता।

चैंपियंस ट्रॉफी जीती टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह इनाम देने का ऐलान किया है। यह राशि टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ में बांटी जाएगी।

हालांकि, BCCI ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कोचिंग स्टाफ को कितना और खिलाड़ियों को कितनी राशि दी जाएगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला।

भारत ने सभी मैच जीते

भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे और सभी मैच जीते। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराने के साथ ही अपने अभियान की शुरुआत की। उसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से और न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। वहीं सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया।

लगातार 2 ICC खिताब 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। वह यह चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब है।

ICC ने भी चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी में 53 प्रतिशत इजाफा किया ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी में 53 प्रतिशत का इजाफा किया। भारतीय टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपए मिले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल इनामी राशि में 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपए) बढ़ाई। विजेता के अलावा उपविजेता न्यूजीलैंड की टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपए) मिले, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिले थे।

____________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में बॉल पर लार लगाने का बैन हटेगा:हाइट और ऑफ स्टंप वाइड पर DRS पर भी फैसला होगा, आज कप्तानों की मीटिंग

BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने की अनुमति दे सकता है। फिलहाल इस पर बैन लगा हुआ है। इस प्रस्ताव पर BCCI के भीतर आंतरिक रूप से लंबी चर्चा की गई है और गुरुवार को मुंबई में होने वाली बैठक में सभी IPL टीमों के कप्तानों के सामने इसे रखा जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…