Home Entertainment Anupam Kher ने खुद को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- ‘शिमला का वो...

Anupam Kher ने खुद को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- ‘शिमला का वो लड़का आज भी मुझमें जिंदा है’

11 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:   बॉलीवुड अभिनेता Anupam Kher सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने 16 साल के पुराने रूप को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष, सपनों और जीवन के सफर को याद किया।

इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि इस फोटो में उन्हें शिमला का एक ऐसा लड़का दिखाई देता है, जिसकी आंखों में बड़े सपने और दिल में कई उलझनें थीं। उन्होंने लिखा कि उस समय शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिंदगी उन्हें Shimla की शांत पहाड़ियों से दुनिया के बड़े मंचों, स्टूडियो और स्क्रीन तक ले जाएगी।

अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि जिंदगी में उन्हें तालियां भी मिलेंगी और आलोचना भी, सफलता भी मिलेगी और असफलता भी। लेकिन इन सबके बावजूद उनके अंदर हमेशा वही छोटे शहर का लड़का जिंदा रहेगा, जो मानता था कि “कुछ भी हो सकता है।”

अनुपम खेर ने आगे लिखा कि जिंदगी में कई बार गिरना पड़ेगा, लेकिन हर गिरावट इंसान को और मजबूत बनाती है। उन्होंने अपने 16 वर्षीय ‘बिट्टू’ को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उसी की मासूमियत, साहस और उम्मीद ने उन्हें आज भी 70 से अधिक उम्र में जोश के साथ जीवन जीने की ताकत दी है।

अभिनेता ने चिट्ठी के अंत में लिखा कि दुनिया भले ही इंसान को बदलने की कोशिश करे, लेकिन सबसे बड़ी जीत खुद बने रहने में है। उन्होंने प्यार और गर्व के साथ लिखा— “तुम बस थोड़े बड़े हो गए हो, लेकिन आज भी शिमला के वही लड़के हो।