Aishwarya Rawat Started Her Political Innings Daughter Of Shaila Rani Former Mla Of Kedarnath Assembly – Amar Ujala Hindi News Live – Uttarakhand:ऐश्वर्या की सक्रिय सियासी पारी का आगाज, बोलीं

केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी की पुत्री ऐश्वर्या रावत की राजनीतिक पारी शुरू हो गई है। उन्हें महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और जरूरतमंद की मदद करेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो

बीते वर्ष 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद कयास शुरू हो गए थे कि उनकी राजनीतिक विरासत को कौन संभालेगा। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भी ऐश्वर्या रावत को प्रबल दावेदार माना गया था। तमाम चर्चाओं के बीच वह भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रहीं।

मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर उनकी राजनीतिक पारी का आगाज भी कर दिया है। ऐश्वर्या रावत ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए धरातल पर प्रयास किए जाएंगे। घरेलू हिंसा न हो, इसके लिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले विश्राग गृहों की व्यवस्था सुधारेगा बीकेटीसी, प्रबंधकों को दिए निर्देश

महिलाओं को अपनी योग्यता, शिक्षा और संस्कारों पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी उनके प्रति होने वाले अपराध कम होंगे और सोच बदलेगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग के विवाह के मामले चिंताजनक हैं। इस दिशा में गंभीर मनन की जरूरत है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि वह अपनी दिवंगत मां के सपनों और छुटे कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगी।