Home Hindi उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चार IAS समेत सात अधिकारियों को मिली नई...

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चार IAS समेत सात अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

3 June 2026 Fact Recorder

National Desk: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए चार आईएएस अधिकारियों सहित सात अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी झरना कमठान को अपर सचिव पेयजल के साथ-साथ निदेशक स्वजल का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासनिक बदलाव के तहत सचिव विनोद कुमार सुमन से परियोजना निदेशक उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। इसके स्थान पर आईएएस अधिकारी प्रकाश चंद्र को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, पीसीएस अधिकारी स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी, देहरादून नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।