Hindi English Punjabi

Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (24 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है और मकर राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकता है

13
  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (24 April 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 अप्रैल, गुरुवार को वृष राशि वालों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मिथुन राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों का नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है। मकर राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। मीन राशि के लोगों को नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष – सेवेन ऑफ वांड्स

आज का दिन आत्मविश्वास और संघर्ष का रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी बात पर आपके विचारों का विरोध हो सकता है, लेकिन आप मजबूती से खड़े रहेंगे। घर के बड़ों से किसी बात को लेकर बहस संभव है, लेकिन अंत में समाधान निकलेगा। व्यापारी वर्ग को प्रतिस्पर्धा में सतर्क रहना होगा, अचानक कोई विरोधी योजना बिगाड़ सकता है। दोपहर बाद अपने विचारों को साबित करने में सफल रहेंगे, लेकिन सहयोग की कमी खलेगी। घर का वातावरण थोड़ा असहज रह सकता है, लेकिन आपका संयम स्थिति को संभालेगा।

करियर: सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपनी योजनाओं को सुरक्षित रखने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले अपने विचारों को बताने में झिझक महसूस कर सकते हैं। आईटी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोग नए प्रोजेक्ट्स में चुनौतियों का सामना करेंगे। शिक्षा से जुड़े लोग अपने विचारों को लेकर साथियों से टकराव महसूस कर सकते हैं। लव: प्यार में ईमानदारी और सुरक्षा की भावना मुख्य रहेगी। प्रेमियों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। पति पत्नी के बीच किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है, पर बातचीत से समाधान संभव है। नया रिश्ता शुरू करने वालों को सामने वाले के इरादों को लेकर शक हो सकता है, लेकिन धीरे धीरे स्पष्टता आएगी। स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द या जोड़ों से संबंधित समस्या महसूस हो सकती है, खासकर पुराने रोगियों को। कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताने वालों को आंखों में जलन या थकावट महसूस हो सकती है। नियमित वॉक और स्ट्रेचिंग से आराम मिलेगा। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है, तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 7

वृष – द डेथ

आज का दिन बड़े बदलाव और मानसिक परिपक्वता का हो सकता है। पुराने विचार या परंपराएं पीछे छोड़नी पड़ सकती हैं। पारिवारिक निर्णयों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह परिवर्तन भविष्य के लिए जरूरी है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता अचानक हल हो सकती है। व्यापारियों को किसी पुराने प्रोजेक्ट को समाप्त कर नई दिशा में सोचना पड़ेगा। किसी की जगह आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ी असमंजस भरी स्थिति ला सकता है, लेकिन दिन के अंत में स्पष्टता आएगी।

करियर: जो लोग बैंकिंग या इंश्योरेंस क्षेत्र में हैं, उन्हें अचानक नई भूमिका निभानी पड़ सकती है। मीडिया और क्रिएटिव फील्ड वालों को पुराने क्लाइंट्स छोड़ नए अवसर मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग से जुड़े लोग किसी महत्वपूर्ण योजना को रोककर नई योजना शुरू करेंगे। सरकारी क्षेत्र के लोग विभागीय बदलाव के लिए तैयार रहें। लव: प्रेम संबंधों में एक बड़ा मोड़ आने की संभावना है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में दूरी आ सकती है, जो भविष्य में स्थायित्व लाएगी। कुछ को ब्रेकअप या रिश्ता खत्म करने का निर्णय लेना पड़ सकता है। पति पत्नी को एक दूसरे के प्रति धैर्य और समझदारी बरतनी होगी। नए रिश्ते की शुरुआत करने वालों को अपने पूर्व अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वास्थ्य: अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने या कम होने की स्थिति बन सकती है, विशेष ध्यान दें। थायरॉइड से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी की ज़रूरत है। नींद में खलल के कारण थकान और चिड़चिड़ापन संभव है। इलाज से राहत मिल सकती है। भाग्यशाली रंग – लैवेंडर, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – द स्टार

आज आशा और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। किसी रुके हुए काम में गति आएगी। घर के बुजुर्गों से प्रेरणादायक बातचीत होगी। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आर्थिक संतुलन बेहतर रहेगा, पुराने निवेश से लाभ संभव है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घरेलू माहौल हल्का फुल्का और सकारात्मक बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ छोटी यात्रा या मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

करियर: जो लोग एनिमेशन, ग्राफिक डिजाइन या डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें नए क्लाइंट से ऑफर मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र के लोग किसी सेमिनार या रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं। टेक्निकल फील्ड में काम करने वाले लोग किसी प्रोजेक्ट की सफलता से नाम कमा सकते हैं। करियर में नई उम्मीदें जागेंगी, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। लव: पति पत्नी के बीच लंबे समय बाद भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। प्रेमियों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। दोस्त से प्रेम संबंध शुरू होने की संभावना है। नए रिश्ते में रुचि रखने वालों के लिए कोई खास व्यक्ति जीवन में आ सकता है। पुराने रिश्तों में दूरियां घटेंगी और विश्वास बढ़ेगा। प्रेम में एक नई शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्या जैसे एलर्जी परेशान कर सकती है। आंखों में थकावट या सूखापन का अनुभव हो सकता है। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे, लेकिन ध्यान और मेडिटेशन करने से फायदा होगा। हाइड्रेशन बनाए रखें और नींद पूरी लें। योग करने से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग – फिरोजी, भाग्यशाली अंक – 7

कर्क – थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आज किसी खास के सहयोग से बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के सदस्य किसी प्रोजेक्ट या योजना में साथ देंगे। बच्चों की गतिविधियों से संतोष मिलेगा। मां से मिली कोई पुरानी सीख आज काम आ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए पार्टनरशिप में लाभ होगा। घर का माहौल योजनाओं और रचनात्मक चर्चाओं से भरा रहेगा। कोई रिश्तेदार सलाह या मदद के लिए आएगा। अचानक कोई अवसर उत्साह बढ़ा सकता है।

करियर: इंटीरियर डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर या कंस्ट्रक्शन फील्ड के लोगों को टीम प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। लेखन और संपादन कार्य में रचनात्मक पहचान बनेगी। जो लोग स्टार्टअप चला रहे हैं, उन्हें नई टीम जोड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को ग्रुप स्टडी से फायदा होगा। सहयोग से करियर में नई दिशा मिलेगी। लव: पति पत्नी मिलकर घर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेमी अपने साथी के करियर में मदद कर सकते हैं। किसी दोस्त के ज़रिए नया रिश्ता शुरू हो सकता है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ मिलकर कोई योजना बन सकती है जो रिश्ते को मजबूत करेगी। रिश्तों में समझ और सहयोग की भावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य: मानसिक थकान से उबरने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। हेल्दी डाइट और स्ट्रेचिंग अभ्यास से आराम मिलेगा। कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने वालों को आंखों और कंधों का ध्यान रखना चाहिए। आराम और संतुलित व्यायाम से शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6

सिंह – सिक्स ऑफ कप्स

आज पुराने रिश्ते या यादें आपके दिन को भावनात्मक बना सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिलेगा। घर में पुरानी बातों पर चर्चा होगी, जिससे अपनापन महसूस होगा। व्यापारी अपने पुराने संपर्कों से लाभ ले सकते हैं। बीते अनुभवों का लाभ वर्तमान कार्यों में लेंगे। गृहिणियों को पुराने घरेलू सामान को फिर से इस्तेमाल करने का विचार आएगा। परिवार में स्नेह और सरलता का वातावरण बना रहेगा।

करियर: सरकारी क्षेत्र के कर्मचारी पुराने अनुभव से नए हल निकालेंगे। जो लोग फैशन या हैंडीक्राफ्ट से जुड़े हैं, उन्हें क्लासिक डिज़ाइन पर काम करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में पुराने सहकर्मी से सहयोग मिल सकता है। कोई पुराना क्लाइंट फिर से संपर्क कर सकता है, जिससे नई शुरुआत होगी। लव: पूर्व प्रेमी से फिर से बातचीत हो सकती है। विवाहित जोड़े पुराने रोमांटिक पलों को याद कर दिन को खास बना सकते हैं। प्रेमी एक दूसरे को कोई पुराना तोहफा दोबारा दे सकते हैं। कोई बचपन का दोस्त अब आपके दिल के करीब आ सकता है। रिश्तों में मासूमियत और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। प्रेम में फिर से एक नई शुरुआत के संकेत हैं। स्वास्थ्य: किसी पुराने चोट का दर्द उभर सकता है। भावनात्मक उथल पुथल से नींद कम हो सकती है। मौसम जनित परेशानी उभर सकती है। आराम, हल्का व्यायाम और सही आहार से राहत मिलेगी। हाइड्रेशन और समय पर दवा का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग – येलो, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पेज ऑफ पेंटाकल्स

आज आप कुछ नया सीखने या समझने की जिज्ञासा से भरे रहेंगे। परिवार में बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चर्चा हो सकती है। किसी छोटी योजना में निवेश का अवसर मिलेगा। व्यापारी नए उत्पाद या सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। प्रशिक्षण या सेमिनार में भाग ले सकते हैं। गृहिणियों को नई घरेलू योजना या रसोई से जुड़ी चीज़ों की जानकारी मिल सकती है। युवा वर्ग ऑनलाइन स्किल डेवलपमेंट की ओर आकर्षित रहेगा।

करियर: स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा या प्रोजेक्ट से जुड़े अच्छे परिणाम आ सकते हैं। जो लोग रिसर्च, अकाउंटिंग या डिजिटल मार्केटिंग में हैं, उन्हें नया क्लाइंट या टास्क मिल सकता है। ट्रेनी या फ्रेशर को पहला बड़ा मौका मिल सकता है। आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स को नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन विस्तार का विचार लाभ देगा। लव: नई दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। विवाहित जोड़े छोटे लक्ष्य साथ मिलकर तय करेंगे। प्रेमी अपने रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए प्लान बनाएंगे। कोई मित्र अब रिश्ते की गंभीरता को महसूस कर सकता है। सिंगल लोग सोशल मीडिया या काम के दौरान किसी से जुड़ सकते हैं। भावनाओं की अभिव्यक्ति में ईमानदारी होगी। स्वास्थ्य: गैजेट्स का अधिक प्रयोग सिरदर्द या गर्दन की जकड़न ला सकता है। पाचन में हल्की समस्या हो सकती है। न्यूट्रीशन का ध्यान और स्क्रीन टाइम कम करें। योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग – ब्लैक, भाग्यशाली अंक – 8

तुला – टेन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन पारिवारिक मजबूती और संयुक्त प्रयासों का है। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने रिश्तेदार से सुखद बातचीत हो सकती है। घर में किसी तरह की खरीदारी या निवेश की योजना बन सकती है। व्यवसायी पारिवारिक साझेदारों के साथ नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के कारण कुछ निर्णय जल्दी लेने पड़ सकते हैं। घरेलू महिलाओं के लिए बच्चों से जुड़ी कोई संतोषजनक खबर मिल सकती है।

करियर: इंश्योरेंस, बैंकिंग या प्रॉपर्टी से जुड़े प्रोफेशनल्स को क्लाइंट्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। मैनेजमेंट और कंसल्टेंसी क्षेत्र में काम करने वाले लोग बड़ी डील की तैयारी करें। होम बेस्ड बिजनेस करने वालों के लिए ग्राहकों से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव आएगा। ऑफिस में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। लव: विवाहित जोड़े भविष्य की प्लानिंग को लेकर साथ बैठेंगे। प्रेमी अपने रिश्ते को लेकर परिवार से बात करने की सोच सकते हैं। दोस्ती अब गहरी समझ में बदल सकती है। नए रिश्ते में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। किसी पुराने प्रेम संबंध का दोबारा संपर्क हो सकता है। रिश्तों में स्थायित्व की भावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य: लू से बचाव रखें। त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। स्ट्रेस बढ़ने की शुरुआत महसूस हो सकती है, ध्यान दें। बीपी और ब्लड शुगर को मॉनिटर करना चाहिए। आयुर्वेदिक उपाय और हल्का योग मददगार रहेगा। भाग्यशाली रंग – पीच, भाग्यशाली अंक – 4

वृश्चिक – द सन

आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरपूर रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी विशेष सदस्य की उपलब्धि पर घर में उत्सव जैसा वातावरण बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई सराहनीय खबर मिल सकती है। व्यापार में नए निवेश की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ हो सकता है, रिश्तेदारों से मेल जोल बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की भावना प्रबल होगी।

करियर: मीडिया, शिक्षा, आईटी और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिलेगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बहुत ही फलदायक हो सकता है। सरकारी नौकरी के इच्छुक जातकों को कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। प्रोजेक्ट्स में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। स्टार्टअप को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। लव: पति पत्नी के बीच सहयोग और समझ में नयापन आएगा। प्रेमी युगल एक साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। किसी दोस्त के प्रति अचानक आकर्षण हो सकता है, जिससे रिश्तों में बदलाव आ सकता है। सिंगल लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने झगड़ों को भूलकर नए सिरे से रिश्ते शुरू करने का समय है। स्वास्थ्य: अधिक देर तक स्क्रीन पर समय बिताने से बचें। नींद की कमी मानसिक थकावट का कारण बन सकती है। बुखार से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पैरों में सूजन या थकावट महसूस हो सकती है। धूप से बचाव के उपाय करें। भाग्यशाली रंग – सुनहरा, भाग्यशाली अंक – 3

धनु – एइट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज कुछ मामलों में उलझनें और सीमाएं महसूस हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की चिंता का विषय छाया रह सकता है। बच्चों की पढ़ाई या आदतों को लेकर मन असंतुलित रह सकता है। व्यापारियों को दस्तावेज या नियमों में कोई अड़चन झेलनी पड़ सकती है। सीमित विकल्प महसूस होंगे। रिश्तेदारों के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। गृहिणियों को जिम्मेदारियों का बोझ भारी लग सकता है। सोच से बाहर निकलने की ज़रूरत है।

करियर: कानून, प्रशासन और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को मानसिक दबाव रहेगा। नई योजनाएं रुक सकती हैं या स्वीकृति में देर हो सकती है। किसी पुराने काम में फंसी परेशानी हल होने की संभावना कम रहेगी। ट्रांसफर या पोस्टिंग का इंतजार करने वालों को निराशा हाथ लग सकती है। लव: पति पत्नी के बीच किसी पुराने विषय पर बहस बढ़ सकती है। प्रेमी युगल दूरी महसूस कर सकते हैं या बातचीत में कम रुचि होगी। दोस्ती को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। नए संबंधों की शुरुआत में अनिश्चितता बनी रह सकती है। रिश्तों में भरोसे की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य: गर्दन या रीढ़ की हड्डी में खिंचाव की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से दबाव और बेचैनी बनी रह सकती है। ब्लड शुगर की स्थिति हाई हो सकती है। ब्लड प्रेशर का स्तर अनियमित हो सकता है। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – नाइन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास देता है। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका सराहनीय रहेगी। बुजुर्गों से मान सम्मान मिलेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ के साथ नए ग्राहक मिल सकते हैं। किसी पुराने प्रयास का फल मिल सकता है। गृहिणियां घर के सौंदर्य या सजावट में कुछ नया जोड़ सकती हैं। रिश्तेदारों से मिलना लाभकारी रहेगा। धन संपत्ति को लेकर कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

करियर: इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन, बुटीक, होटल मैनेजमेंट, या आर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रमोशन या बोनस की संभावना है। जॉब में स्थायित्व का अनुभव होगा। फ्रीलांसर या स्वरोजगार करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। लव: पति पत्नी के बीच विश्वास गहराएगा। पार्टनर आपके आत्मनिर्भर स्वभाव की तारीफ करेगा। प्रेम संबंधों में सम्मान और समझदारी बढ़ेगी। दोस्ती को रिश्ते में बदलने का अवसर मिल सकता है। अकेले लोग किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर पा सकते हैं। स्वास्थ्य: आंखों की थकान या दृष्टि में असहजता महसूस हो सकती है। नींद की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। पैरों में जलन या हल्का झनझनाहट हो सकता है। खान पान का ध्यान रखें ताकि पोषण संतुलित रहे। भाग्यशाली रंग – सिल्वर, भाग्यशाली अंक – 6

कुंभ – टू ऑफ वांड्स

आज आपके सामने नई दिशा चुनने का समय है। परिवार में किसी बदलाव का विचार हो सकता है, जो सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने का समय आ सकता है। व्यापार में आपको नये अवसर मिलेंगे, लेकिन इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको जोखिम लेने की ज़रूरत होगी। अगले कदम पर विचार करेंगे। घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कुछ निर्णय जल्दबाजी में न लें। रिश्तेदारों से जुड़े कुछ मामले सुलझ सकते हैं।

करियर: नए प्रोजेक्ट्स, विस्तार या नए एग्रीमेंट के बारे में विचार करेंगे। वाणिज्य, मार्केटिंग, और रियल एस्टेट से जुड़े लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। जॉब चेंज की सोच रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो लोग नेतृत्व की भूमिका में हैं, उनके लिए टीम के साथ अच्छे निर्णय लेने का समय है। किसी महत्वपूर्ण अवसर का इंतजार रहेगा। लव: प्रेमी प्रेमिका के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझ से स्थिति सुधर सकती है। पत्नी और पति के रिश्ते में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान मिलेगा। नई दोस्ती में घनिष्ठता आएगी। सिंगल लोग किसी नई और दिलचस्प मुलाकात से प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों में स्पष्टता और भविष्य के बारे में विचार बढ़ेगा। स्वास्थ्य: थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, खासकर जब आप कई निर्णयों के बारे में सोच रहे होंगे। पैरों में सूजन या दर्द हो सकता है, विशेषकर अगर आपने अधिक समय खड़े रहकर काम किया हो। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। स्वस्थ खानपान पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग – रेड, भाग्यशाली अंक – 5

मीन – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज का दिन आराम और मानसिक शांति का संकेत है। परिवार में सामंजस्य रहेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन यह सिर्फ अस्थायी रहेगा। कुछ अतिरिक्त कार्यभार हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिश्तेदारों से मिलकर कुछ महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। घर में सुकून और आराम के पल बिताए जाएंगे।

करियर: आपके करियर में इस समय कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन चिंता न करें, जल्द ही हल मिल जाएगा। नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो आपके लिए फायदेमंद होंगी। फ्रीलांसर को नए अवसर मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। लव: आप और आपके पार्टनर के बीच संचार बढ़ेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी। शादीशुदा जोड़े के लिए यह समय थोड़ा शांतिपूर्ण रहेगा, जहां वे एक दूसरे के साथ आराम से समय बिता सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच प्यार और सामंजस्य का माहौल रहेगा। सिंगल लोग खुद को शांत और सुलझा हुआ महसूस करेंगे। रिश्तों में समय और समझदारी से बदलाव संभव है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव या चिंता की समस्या हो सकती है। शरीर में थकावट और सुस्ती महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा ब्रेक लेने की आवश्यकता है। अच्छे भोजन और आराम से आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। रक्तचाप के मरीजों को ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 4