17 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Ghaziabad के विजय नगर थाना क्षेत्र में Delhi-Meerut Expressway पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। IPEM इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खड़ी थार को पीछे से आ रही एक ट्रैवलर/रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थार के पास खड़े दो युवकों और एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक की पहचान बाबरपुर निवासी नवीन कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में बस में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी और दो युवक वाहन से उतरकर एक बाइक सवार से बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।













