September 08,2026 Fact Recorder
National Desk: गंगा नदी के तेज बहाव के बीच एक करीब 150 साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर देखते ही देखते जलधारा में समा गया। मंदिर के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और भावुक नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर और तेज बहाव के कारण मंदिर का ढांचा नदी की धार का सामना नहीं कर सका। कुछ ही पलों में ऐतिहासिक मंदिर का बड़ा हिस्सा पानी में समा गया और देखते ही देखते पूरा मंदिर गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया।
इस घटना से स्थानीय लोगों में भी हैरानी और चिंता का माहौल है। करीब डेढ़ सदी पुराने इस मंदिर से लोगों की आस्था और ऐतिहासिक भावनाएं जुड़ी हुई थीं। मंदिर के गंगा में समाने का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।












