Kurukshetra CM-Flying Raid Milk Dairy | कुरुक्षेत्र में डेयरी पर सीएम-फ्लाइंग की रेड: डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर किया नष्ट: कल ओपन हुई, सैंपल जांच के लिए भेजे – Kurukshetra News

डेयरी से बरामद घी और पनीर को नष्ट करवाती टीम।

कुरुक्षेत्र में डेयरी खुले 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि आज CM फ्लाइंग की टीम ने उस पर रेड कर दी। टीम ने यहां से संदिग्ध देसी घी और पनीर बरामद कर मिलावटी होने के शक में नष्ट कराया। डेयरी संचालक ने देसी घी बेचने के लिए 3 दिन का ऑफर भी दिया था। डेयरी

दरअसल, CM फ्लाइंग की टीम को पिपली में गुरुद्वारे के पास डेयरी पर घटिया क्वालिटी का घी और पनीर बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने देर शाम फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित चौहान को साथ लेकर डेयरी पर रेड कर दी।

रेड में टीम ने मौके पर डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर बरामद किया। टीम ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही बरामद घी और पनीर को नष्ट करवा दिया।

डेयरी पर कार्रवाई करती CM फ्लाइंग की टीम।

डेयरी पर कार्रवाई करती CM फ्लाइंग की टीम।

1 किलो घी के साथ 1 किलो घी फ्री

यूपी के गाजियाबाद से आए डेयरी संचालक तुषार सैनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 750 रुपए में 1 किलो देसी घी खरीदने पर 1 किलो घी और 300 ग्राम पनीर मुफ्त देने का ऑफर दिया था। यह ऑफर उसने 20 मार्च से 22 मार्च तक के लिए रखा था। इसके लिए तुषार ने पंपलेट भी बांटे थे।