21 March 2025: Fact Recorder
पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र के आली मेव गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने रात के समय घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक वहीद के दो बेटों की पत्नियां अलग-अलग कमरों में सो रही थी।
सुबह अलमारी का दरवाजा मिला खुला
जानकारी के अनुसार सुबह उठने पर लुकमान की पत्नी मारूफा ने देखा कि अलमारी का दरवाजा खुला है और सामान बिखरा पड़ा है। चोर अलमारी से 20 ग्राम सोने की हसली और 400 ग्राम चांदी के पाजेब ले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा सभी अलमारी के ताले टूटे हुए थे, वह सामान फैला हुआ पड़ा था। महिलाओं ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित परिवार ने अपनी जांच में तीन संदिग्धों की पहचान की है। आरोपियों में आली मेव गांव के नईयुम उर्फ मग् गाड़ी और मुस्तकीम तथा जहटाना गांव का आसिफ शामिल हैं। बहीन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का माल बरामद कर लिया जाएगा।











