Dhanashree Verma New Song Released Before Her Divorce With Yuzvendra Chahal, Users Said ‘ribute To Chahal – Amar Ujala Hindi News Live – Dhanashree-chahal Divorce:तलाक से कुछ देर पहले आया धनश्री का नया गाना, यूजर्स बोले

Dhanashree-Chahal Divorce: एक ओर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबर आई, तो वहीं इससे कुछ घंटे पहले ही धनश्री का एक नया गाना रिलीज हुआ। अब गाने की टाइमिंग पर हर कोई गौर कर रहा है साथ ही गाने के बोल और कहानी भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यही कारण है कि इस गाने पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।


धनश्री वर्मा नया गीत युज़वेंद्र चहल के साथ अपने तलाक से पहले जारी किया गया, उपयोगकर्ताओं ने कहा 'चहल के लिए रिब्यूट

धांश्री वर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanashree9


लोडर



विस्तार


भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री वर्मा का अंतत: तलाक अब फाइनल हो चुका है। इसकी जानकारी उनके वकील ने खुद दी है। वकील ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तलाक हो चुका है, शादी भंग हो चुकी है। तो वहीं तलाक से कुछ घंटे पहले ही धनश्री वर्मा का एक नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। जिसे धनश्री ने भी शेयर किया है। इस गाने में धनश्री खुद नजर आई हैं। इसका टाइटल है ‘देखा जी देखा मैंने’। एक ओर तलाक और दूसरी ओर धनश्री का नया गाना सामने आने पर अब लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो