![]()
कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने लिफ्ट मांगकर लूटपाट करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी वरुण सिंगला के निर्देशन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने यह कार्रवाई की। मामला 15 मार्च का है। पुलिस ने आरोपी महिला संगीता और मनिंद्र कौर को कोर्ट के ऑर्डर
।
दो लड़कियों और एक लड़के ने लिफ्ट मांगी
जानकारी के अनुसार पीड़ित देशराज ने बताया कि वह बैटरी रिपेयर का काम करता है। वह मोहड़ी गांव से शाहबाद लौट रहा था। नौगजा पीर के पास दो लड़कियों और एक लड़के ने लिफ्ट मांगी। उसने इन्हें कार में बैठा लिया। पीड़ित ने बताया कि मारकंडा पुल के पास आरोपियों ने कार रुकवाई। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसकी जेब से करीब 4 हजार रुपए, मोबाइल और कार की चाबी लेकर फरार हो गए।
कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 2 मार्च को पुलिस टीम ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम में पीएसआई विनय कुमार, उप निरीक्षक शरनजीत सिंह, संदीप कुमार, हवलदार प्रवेश कुमार, सिपाही सतबीर सिंह, विकास कुमार और महिला एसपीओ मीना देवी शामिल थे। आरोपी संगीता और मनिंद्र महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।












