![]()
हिसार के हांसी में एक साइबर ठग ने एमए की स्टूडेंट को अपना शिकार बना लिया। एसडी महिला कॉलेज की स्टूडेंट शालिनी सिहाग से ठग ने एलआईसी अधिकारी बनकर 84 हजार 980 रुपए ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
।
जानकारी के अनुसार घटना 9 फरवरी की है। दोपहर करीब 3:30 बजे शालिनी के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एलआईसी कंपनी का अधिकारी मनोज कुमार बताया। उसने शालिनी और उसके पिता का नाम लेकर विश्वास जीता।
तीन अलग-अलग राशि के मैसेज भेजे
आरोपी ने कहा कि उनके एलआईसी खाते में पैसे आए हैं। पैसों को उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करना है। इसके बाद उसने शालिनी के मोबाइल पर तीन अलग-अलग राशि के मैसेज भेजे। जिसमें पहला 24,980 रुपए, दूसरा 50,000 रुपए और तीसरा 10,000 रुपए का मैसेज शामिल था।
धोखा
जब शालिनी को ठगी का पता चला, तो उसने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। 17 मार्च को उसने हांसी साइबर थाने में भी लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












