![]()
पलवल में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
पलवल जिले में सर्व कर्मचारी संघ राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी जन असेंबली ने प्रदेश के लिए अलग वेतन आयोग गठित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष र
।
अधिकतम वेतनमान का 1:7 का अनुपात उचित
शर्मा ने बताया कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 2,96,785 रुपए है। यह राष्ट्रीय औसत 2,12,129 रुपए से करीब डेढ़ गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वेतन आयोग राष्ट्रीय औसत के आधार पर सिफारिशें करता है। न्यूनतम और अधिकतम वेतनमान का 1:7 का अनुपात उचित है। कर्मचारियों ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति का संचालन पंचायतों को सौंपने के सरकारी निर्णय का भी विरोध किया।
इन पदाधिकारियों ने किया संबोधित
कार्यक्रम में मैकेनिकल वर्करज यूनियन के पूर्व उप-प्रधान राकेश तंवर, वन विभाग के राज्य उप महासचिव हरेंद्र देशवाल, जिला कोषाध्यक्ष देवीसिंह सहजवार समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन योगेश शर्मा ने किया।











