पंजाब के मशहूर पास्टर को लेकर Court ने जारी किए ये आदेश ..

4 March 2025: Fact Recorder

मशहूर पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह विवादों में घिर  गए है। दरअसल, एक महिला द्वारा पास्टर प्रॉफिट ब जिंदर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का  केस दर्ज करवाया गया है,  जिसको लेकर आज अदालत  में पेश होना था। लेकिन  वह नहीं  पहुंचा। इस  संबंध  में कोर्ट ने  गैर-जमानती  वारंट  जारी कर दिए है। बता  दें  कि इससे पहले बजिंदर सिंह ने कहा था  कि अगर मेरे ऊपर दर्ज हुआ मामला रद्द ना हुआ तो वह राजनेताओं के साथ मिलकर 12 मार्च को पूरा पंजाब बंद करेंगे।

क्या है मामला 
बता दें कि गत दिवस एक महिला ने पास्टर प्रॉफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए अपने व परिवार की जान को खतरा बताया है। शिकायत में कपूरथला की रहने वाली महिला ने बताया कि 2017 में उसके माता-पिता ने गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में जाना शुरू किया। इस चर्च में पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह मसीही सत्संग करता है। यहां पास्टर ने उसका फोन नंबर ले लिया और उसे मैसेज व फोन पर उल्टी-सीधी बातें करने लगा।

महिला का आरोप है कि इसके बाद 2022 में पास्टर ने उसे चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। उसके अकेले होने पर वह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। महिला का कहना है कि उसे अंदेशा है कि वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। उसने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए प्रोफिट बजिंदर सिंह और अवतार सिंह जिम्मेंदार होंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।