12 Feb 2025: Fact Recorder
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है जो 3 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे तय तिथियों के अंदर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 457 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता एवं मापदंड
कैसे करें अप्लाई
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले plapps.indianoilpipelines.in पर जाकर अप्रेंटिसशिप पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
- IOCL Apprentice Recruitment 2025 Application Form Link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
भर्ती विवरण
इंडियन ऑयल की ओर से इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 457 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- वेस्ट बंगाल: 50 पद
- बिहार: 34 पद
- असम: 15 पद
- उत्तर प्रदेश (ERPL): 20 पद
- झारखंड: 3 पद
- गुजरात: 84 पद
- राजस्थान: 43 पद
- महाराष्ट्र: 9 पद
- हरियाणा: 44 पद
- पंजाब: 12 पद
- दिल्ली: 25 पद
- उत्तर प्रदेश (NRPL): 26 पद
- उत्तराखंड: 6 पद
- राजस्थान (NRPL): 3 पद
- हिमाचल प्रदेश: 3 पद
- तमिलनाडु: 32 पद
- कर्नाटक: 3 पद
- ओडिशा: 36 पद
- छत्तीसगढ़: 6 पद
- झारखंड: 3 पद
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को Apprentices Act, 1961/1973, Apprentices Rules 1992/2019 के अनुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थियों का चयन एक वर्ष की अवधि के लिए होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।