मंडी, 9 अक्तूबर 2026 Fact Recorder
National Desk : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल साईंगलू के अंतर्गत 33/22 केवी सब-स्टेशन साईंगलू में 22 केवी कोटला फीडर की विद्युत क्षमता बढ़ाने तथा नये जो 0 ओ 0 स्विच लगाने स्थापित करने के कार्य के चलते 11 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईंगलू विनीत कुमार ने बताया कि इस कार्य के कारण कोट, डवाहन, तरयासल, माहन, कून, कडकोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोट कोटली, सुराडी, सैण ,सेतलर, हार्ट, साईंगलू तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।













