Home Hindi LPU में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल और ब्लॉक्स में...

LPU में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल और ब्लॉक्स में चेकिंग; 5 संदिग्ध हिरासत में

September 28,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीमों ने यूनिवर्सिटी परिसर के हॉस्टल और अलग-अलग ब्लॉक्स में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान 5 संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और चेकिंग के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।