Home Hindi श्री आनंदपुर साहिब में शानदार ड्रोन शो, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

श्री आनंदपुर साहिब में शानदार ड्रोन शो, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

September 28,2026 Fact Recorder

Punjab Desk: पंजाब के ऐतिहासिक और पावन शहर श्री आनंदपुर साहिब में शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया। आसमान में उड़ते ड्रोन से बनी रंग-बिरंगी आकृतियों और रोशनी ने पूरे माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया।

ड्रोन शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आसमान में रोशनी से बने खूबसूरत दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने इस मनमोहक नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।

श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर हुआ यह शानदार ड्रोन शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।