मंडी, 25 सितम्बर 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल बालीचौकी ने बताया कि 33/11 के.वी. सब-स्टेशन थलौट तथा 33/11 के.वी. सब-स्टेशन बालीचौकी में आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 27 सितम्बर, 2026 (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्युत अनुभाग बालीचौकी, सुधरानी, गाडागुशैणी एवं थाची के अंतर्गत आने वाले बालीचौकी लोकल, श्णींदी, हुरला, फगवाना-चकुठा, कोटला-धराखरी, झूराहा, सुनारू-देवघर-खानाओ, शालानू, नलोन, दारी, रतवाहा-सीडा, घाटीवीर, नाउना, धाबेहर, खणी, नारायण बान, सुधरानी, मशॉल, टिक्की, थाटा, काटवाणु, भेखली, गाडागुशैणी, खोली, सुकाड, टपनाल, पाली, मछ्यानी, आचा धार, थाची, पंजाई, सोम्नाचनी, वसूत तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि आवश्यक विद्युत उपकरणों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का पूर्व में ही प्रबंध कर लें। उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा किसी अपरिहार्य तकनीकी कारण से विद्युत आपूर्ति बंद अथवा बहाल होने के निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है।













