Home Hindi भारत के खाते में 14 मेडल, 1 गोल्ड समेत 6 सिल्वर और...

भारत के खाते में 14 मेडल, 1 गोल्ड समेत 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज; जानें किसने दिलाई जीत

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026 Fact Recorder

Sports Desk:  जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का मेडल जीतने का सिलसिला जारी है। 24 सितंबर की सुबह तक भारत ने कुल 14 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ताजा मेडल के बाद भारत मेडल टैली में 13वें स्थान पर है।

भारत को अब तक एकमात्र गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है। वहीं शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, वुशू, रोइंग, बैडमिंटन, सॉफ्ट टेनिस और MMA में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं।

भारत के खाते में 1 गोल्ड

महिला क्रिकेट टीम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए, जबकि श्रीलंकाई टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा।

भारत ने जीते 6 सिल्वर मेडल
  • रोशिबिना देवी — महिला 60 किग्रा वुशू/सांडा में सिल्वर।
  • मीराबाई चानू — महिला 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर।
  • इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदार्शा विनोद — महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम में सिल्वर।
  • इलावेनिल वलारिवन — महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर।
  • रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लों — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम में सिल्वर।
  • हिमांशु ढिल्लों — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर।

रोशिबिना देवी ने 24 सितंबर को महिलाओं के 60 किग्रा सांडा फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से हारकर सिल्वर जीता। यह उनका लगातार दूसरा एशियन गेम्स सिल्वर मेडल है।

भारत के नाम 7 ब्रॉन्ज मेडल
  • अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज खान और भावतेग सिंह गिल — पुरुष स्कीट टीम में ब्रॉन्ज।
  • जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज।
  • राइजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और पारिनाज धालीवाल — महिला स्कीट टीम में ब्रॉन्ज।
  • रुद्रांक्ष पाटिल — पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज।
  • सुचिका तारियाल — 60 किग्रा MMA में ब्रॉन्ज।
  • भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम — सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज।
  • सतनाम सिंह और सलमान खान — पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में ब्रॉन्ज।

रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में 6:13.25 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की झोली में एक और ब्रॉन्ज जोड़ा।

Asian Games 2026 Medal Tally में भारत की स्थिति

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन50201080
2जापान15252868
3दक्षिण कोरिया882541
4कजाकस्तान74819
5थाईलैंड53513
13भारत16714

मेडल टैली में देशों की रैंकिंग पहले गोल्ड, फिर सिल्वर और उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल की संख्या के आधार पर होती है।

आगे भी पदक की उम्मीद

एशियन गेम्स अभी जारी हैं और भारत के कई खिलाड़ी व टीमें अलग-अलग खेलों में पदक मुकाबलों में उतर रही हैं। ऐसे में भारतीय मेडल टैली में आने वाले दिनों में और इजाफा हो सकता है।