Home Hindi लखीमपुर में दो गोदामों में भीषण आग, जूट और तिरपाल समेत सामान...

लखीमपुर में दो गोदामों में भीषण आग, जूट और तिरपाल समेत सामान जलकर खाक; वीडियो आया सामने

September 23,2026 Fact Recorder

National Desk:  लखीमपुर के वार्ड नंबर 13 स्थित बेटमहल-गुरुद्वारा रोड पर मंगलवार शाम दो गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना करीब शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने दोनों गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गोदामों में रखा जूट का सामान और तिरपाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोदामों से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।